महाराष्ट्र: पुणे में सौतेल पिता ने यौन उत्पीड़न के बाद की नाबालिग बेटी की हत्या
देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सख्त कानून की मांग लगातार उठ रही है. इस बीच, महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पुणे के भोसरी इलाक में 15 साल की एक नाबालिग लड़की का उसके सौतेले पिता द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी गई
देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सख्त कानून की मांग लगातार उठ रही है. इस बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पुणे के भोसरी (Bhosari) इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की का उसके सौतेले पिता (Step Father) द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
इससे पहले महाराष्ट्र के जालना (Jalna) जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 16 साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने कई बार उसका बलात्कार किया. उसने न्याय की मांग करते हुए मुंबई (Mumbai) के आजाद मैदान में प्रदर्शन भी किया. यह भी पढ़ें- शर्मनाक! औरंगाबाद में मां से रेप के आरोप में 23 वर्षीय बेटा गिरफ्तार, तीन महीने में कई बार पीड़िता के साथ कर चुका है दुष्कर्म.
A 15 year old girl allegedly sexually assaulted and killed by her step father in Bhosari area of Pune. Police have registered a case against accused under different sections including under POCSO. Accused yet to be arrested. #Maharashtra
— ANI (@ANI) December 13, 2019
वहीं, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अपनी 13 साल की बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. सिडको पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

