देश

शर्मनाक! औरंगाबाद में मां से रेप के आरोप में 23 वर्षीय बेटा गिरफ्तार, तीन महीने में कई बार पीड़िता के साथ कर चुका है दुष्कर्म

देश में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा चिंता जनक बना हुआ है. हैदराबाद और उन्नाव में हुए गैंगरेप और हत्या के मामले के बाद भारत के हर कोने से इसकी तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है. इसी कड़ी में ताजा मामले ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है. बताना चाहते है कि औरंगाबाद में एक 23 वर्षीय युवक को अपनी मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

शर्मनाक! औरंगाबाद में मां से रेप के आरोप में 23 वर्षीय बेटा गिरफ्तार, तीन महीने में कई बार पीड़िता के साथ कर चुका है दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

औरंगाबाद. देश में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा चिंता जनक बना हुआ है. हैदराबाद और उन्नाव में हुए गैंगरेप और हत्या के मामले के बाद भारत के हर कोने से इसकी तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है. इसी कड़ी में ताजा मामले ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है. बताना चाहते है कि औरंगाबाद में एक 23 वर्षीय युवक को अपनी मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने पिछले तीन महीने के भीतर कई बार अपनी हवस को बुझाने के लिए मां को अपना शिकार बनाया है. इसके साथ ही महिला ने पुरे मामले की शिकायत बुधवार को पुलिस स्टेशन जाकर दी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़िता के पति की सात साल पहले मृत्यु हो गयी थी और घर चलाने के लिए वह एक अस्पताल में काम करती है.

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी शराबी है और हमेशा नशे में धुत रहता है. आरोपी की दो बहनें और एक भाई है. जो पीड़िता के साथ रहते हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पीने के लिए अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता रहता है और पैसे न देने पर उसने कई बार पीड़िता के साथ मारपीट भी की है. यह भी पढ़े-उन्नाव रेप केस: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में बीजेपी के एक विधायक ने बलात्कार किया, लेकिन मोदी ने एक शब्द तक नहीं बोला

पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी ने पिछले 3 महीने के दौरान कई बार जबरन उसके साथ बलात्कार किया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. लगातार रेप से परेशान महिला ने आज सुबह सिडको पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट के सामने पेश करने के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. बहरहाल पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).