महाराष्ट्र में मंत्रालय से कूदकर महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की
एक महिला ने शुक्रवार दोपहर राज्य सरकार के मुख्यालय 'मंत्रालय' की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. हालांकि, कूदने के बाद वह पहली मंजिल पर धातु के तारों के जाल में फंस गई और बच गई.