बैडमिंटन: वर्ल्ड टूर फाइनल्स का आखिरी मैच जीत पीवी सिंधु ने बचाया सम्मान
भारत की पीवी सिंधु शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ के ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच को जीतने में सफल रहीं. उन्होंने महिला एकल वर्ग के इस मैच में चीन की हीर बिंगजियाओ को मात दे टूर्नामेंट से विजयी विदाई ली है. इस टूर्नामेंट में खेले गए तीन मैचों में सिंधु को सिर्फ यही जीत मिली है.
भारत की पीवी सिंधु शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ के ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच को जीतने में सफल रहीं. उन्होंने महिला एकल वर्ग के इस मैच में चीन की हीर बिंगजियाओ को मात दे टूर्नामेंट से विजयी विदाई ली है. इस टूर्नामेंट में खेले गए तीन मैचों में सिंधु को सिर्फ यही जीत मिली है. वह शुरुआती दो मैच हार कर पहले ही टूर्नामेंट के अगले दौर में जाने की रेस से बाहर हो गई थीं.
विश्व चैम्पियन सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को 21-19, 21-19 से मात दी. पहले गेम में सिंधु 9-18 से पीछे थी लेकिन दमदार वापसी करते हुए उन्होंने पहला गेम अपने नाम किया.
दूसरे गेम में सिंधु ने 7-3 से शुरुआती बढ़त ले ली और फिर 11-6 के स्कोर के साथ ब्रेक में गईं. ब्रेक के बाद चीन की खिलाड़ी ने अंतर कम किया लेकिन सिंधु 18-16 से आगे हो गईं और यहां से उन्हें गेम के साथ मुकाबला अपने नाम करने में कोई परेशान नहीं आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

