खेल

All England Badminton Championship: पीवी सिंधु आल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में हारीं

मौजूदा विश्व चैम्पियन भारत की पीवी सिंधु को यहां जारी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. पांचवीं सीड सिंधु को सेमीफाइनल में छठी सीड थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से शिकस्त झेलनी पड़ी. चोचुवों ने सीधे गेमों में सिंधु को 21-17, 21-9 से हराया.

All England Badminton Championship: पीवी सिंधु आल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में हारीं
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (Photo Credits-PTI)

लंदन, 20 मार्च: मौजूदा विश्व चैम्पियन भारत (India) की पीवी सिंधु (P. V. Sindhu) को यहां जारी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप (All England Badminton Championship) के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

पांचवीं सीड सिंधु को सेमीफाइनल में छठी सीड थाईलैंड (Thailand) की पोर्नपावी चोचुवोंग (Pornpawee Chochuwong) से शिकस्त झेलनी पड़ी. चोचुवों ने सीधे गेमों में सिंधु को 21-17, 21-9 से हराया.

सिंधु ने इससे पहले, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हराया था. यामागुची और सिंधु का मैच एक घंटे 16 मिनट चला और अंतत: सिंधु 16-21, 21-16, 21-19 से विजयी रहीं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).