बॉलीवुड

सलमान खान इस वजह से पिता सलीम को नहीं दिखाते अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट

सलमान खान ने कहा कि उनके पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान अपने सुपरस्टार बेटे की पटकथा पर कभी भरोसा नहीं करते. 'दबंग 3' की स्टार कास्ट ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूट किया है.

सलमान खान इस वजह से पिता सलीम को नहीं दिखाते अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट
पिता सलीम के साथ सलमान खान (Photo Credits: IANS)

मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) ने कहा कि उनके पिता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) अपने सुपरस्टार बेटे की पटकथा पर कभी भरोसा नहीं करते. 'दबंग 3' की स्टार कास्ट ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के लिए शूट किया है.

कपिल ने सलमान से पूछा कि क्या वह फिल्म की कहानी को फाइनल करने से पहले अपने पिता को स्क्रिप्ट दिखाते हैं, तो सलमान ने कहा, "मैंने उन्हें दंबग 3 की पूरी स्क्रिप्ट तो नहीं सुनाई, लेकिन मैंने आधी कहनी उन्हें बताई और उन्हें यह काफी हद तक पसंद आई." मेकअप आर्टिस्ट के बेटे की शादी में पहुंचे सलमान खान, देखकर लोग भी हुए हैरान, देखें Photos

सलमान ने याद करते हुए कहा, "मैं मुश्किल से उनके साथ स्क्रिप्ट साझा करता हूं, क्योंकि वह मेरी स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते. वह बस कहते थे, पिटेगी (नहीं चलेगी)."

साल 2010 में 'दबंग' फिल्म के साथ सलमान ने पुलिसकर्मी चुलबुल पांडे का किरदार बड़े परदे पर निभाया, तब से वह इस अवतार के लिए काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं. अब इसी क्रम में इस सीरीज की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).