इमरान के नए पाकिस्तान में 165000 लोग एड्स संक्रमित
वर्ष के दौरान, अकेले सिंध के लरकाना शहर में एक छोटे-से क्षेत्र, राटो डेरो में ही एड्स के 895 मामले दर्ज किए गए. जिनमें से 754 बच्चे और 141 वयस्क हैं. अप्रैल से 30 नवंबर तक, लगभग 37,558 लोगों ने लरकाना में एचआईवी जांच कराई थी, जिसमें से 1,195 में संक्रामक जर्म्स की संदिग्ध उपस्थिति पाई गई.