इंडियन आइडल 11 कंटेस्टेंट सनी हिंदुस्तानी को मिला बॉलीवुड ब्रेक, इमरान हाश्मी की फिल्म में गाया गाना
संगीत पर आधारित रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' के प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी को बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'द बॉडी' में एक गीत को गाने के लिए चुना गया था. सनी ने फिल्म के गाने 'रोम रोम' को अपनी आवाज दी है.
संगीत पर आधारित रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' (Indian Idol 11) के प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी (Sunny Hindustani) को बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आगामी फिल्म 'द बॉडी' (The Body) में एक गीत को गाने के लिए चुना गया था. सनी ने फिल्म के गाने 'रोम रोम' को अपनी आवाज दी है. ये भी पढ़ें: अनु मलिक के बाद ‘इंडियन आइडल 11’ में हुई इस नये जज की एंट्री
फिल्म में गाने का मौका मिलने की बात पर सनी ने कहा, 'इंडियन आइडल' और विशाल ददलानी सर को शुक्रिया अदा करने का मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं है, क्योंकि इनकी वजह से ही फिल्म में गाने का मेरा सपना पूरा हो पाया. मैंने कभी किसी फिल्म में गाने का नहीं सोचा था, लेकिन 'इंडियन आइडल' ने मेरे इस सपने को सच कर दिया."
'द बॉडी' में गाने का मौका किस तरह से मिला, इस बात को साझा करते हुए सनी ने कहा, "समीर सर को किसी ऐसे की तलाश थी जो फिल्म 'द बॉडी' से 'रोम रोम' गाने को गा सके और जब उन्होंने विशाल सर से पूछा कि क्या वह किसी का सुझाव दे सकते हैं, तो उन्होंने मेरा नाम सुझाया. ट्रायल या परीक्षण के लिए मेरे उनके स्टूडियो जाने से पहले उन्हें मेरे परफॉर्मेस के कुछ वीडियोज दिखाए गए. मेरी आवाज सुनने के बाद उन्हें लगा कि मैं इस गाने के लिए सटीक बैठता हूं और इस प्रकार से मुझे यह गाना मिला." जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

