देश

पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन घटे, डीजल स्थिर- जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में दो दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है.

पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन घटे, डीजल स्थिर- जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
पेट्रोल और डीजल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में दो दिनों से तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक करार को लेकर सकारात्मक प्रगति से बाजार में तेजी का माहौल बना है जिससे कच्चे तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है. तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की. हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.89 रुपये, 77.55 रुपये, 80.54 रुपये और 77.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 64.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दाम में 64.71 डॉलर प्रति बैरल तक की तेजी दर्ज की गई. यह भी पढ़े: Petrol and Diesel Price 1st December: पेट्रोल की कीमत में तीसरे दिन भी वृद्धि जारी, डीजल के दाम स्थिर

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 59.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 59.61 डॉलर प्रति बैरल तक उछला. कमोडिटी बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच 18 महीने से चल रहे व्यापारिक तकरार का हल निकलने की संभावनाओं से बाजार में तेजी का रुख है जिससे कच्चे तेल की कीमत तकरीबन तीन महीने के ऊंचे स्तर पर चली गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).