हिंसा, धुंध और कोहरे के साथ धूमिल हुई क्रिसमस की खुशियां, कई जगहों पर इंटरनेट की सेवा ठप्प
क्रिसमस का त्यौहार दस्तक देने ही वाला है, लेकिन धुंध और कोहरे, सर्द हवाओं और चारों ओर हो रही हिंसा के बीच माहौल कुछ गंभीर बना हुआ है. उत्तर प्रदेश में फैली हिंसा जिसका प्रभाव राज्य की राजधानी लखनऊ में भी देखा गया और इन सबसे त्यौहार को खुशी से मनाने की मानसिकता ही बरकरार नहीं रही है. फिल्में जहां हॉलीडे सीजन में धमाल मचाती हैं, वह भी इस स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.