देश

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत की ओर, बीजेपी 31 सीट पर आगे

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत की ओर, बीजेपी 31 सीट पर आगे
झारखंड में चुनावी नतीजे आज घोषित हो रहे हैं

Jharkhand Assembly Election Results 2019: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है. झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं. राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 32 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि झाविमो 4 और आजसू 3 सीटों पर आगे चल रही है. अभी तक 77 सीटों के रुझान सामने आए हैं.

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं. शुरुआती बढ़त बनाने के बाद सिल्ली से सुदेश महतो पिछड़ गए हैं. इस चुनाव में महत्वपूर्ण राजधनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं.

यह भी पढ़े:  शुरूआती रुझानों में जानें क्या हैं दिग्गजों का हाल 

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है. झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा.

इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).