ब्राजील: राइड रद्द होने पर गैंगस्टर ने की 4 उबर ड्राइवर्स की हत्या, 1 फरार चालक ने पुलिस को दी जानकारी
ब्राजील में एक गैंगस्टर ने गुस्से में चार राइडशेयर चालकों की हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसकी बीमार मां की उबर राइड रद्द कर दी गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उबर और ब्राजील की ट्रांजिट कंपनी 99 के लिए काम करने वाले चालकों को सल्वाडोर सिटी में 13 दिसंबर को पहले प्रताड़ित किया गया और बाद में एक झोपड़ी के पीछे उनकी हत्या कर दी गई.