फिल्म 'दबंग 3' ने पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रहा शानदार प्रदर्शन
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' शुक्रवार को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने पहले ही दिन 24.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी हैं .
सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) शुक्रवार को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने पहले ही दिन 24.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी हैं .
इसके साथ ही अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की बेटी साई मांजरेकर भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में हैं. कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी इसमें विलेन के किरदार में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: WWE संग जुड़ा सलमान खान का रिश्ता, दबंग ने अपने नाम की चैंपियनशिप बेल्ट
सलमान खान की इस फिल्म को हमने 2.5 स्टार दिए है. फिल्म खूबियों की बात की जाए तो इसकी बड़ी स्टारकास्ट, चुलबुल पांडे का दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, इसके एक्शन सीन्स और साथ ही इसका म्यूजिक काफी बढ़िया है. वहीं इस फिल्म में कई कमिया हमें देखने को मिलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2019 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

