बॉलीवुड

वरुण धवन ने सारा अली खान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मेरी को-एक्ट्रेस पूरी तरह से पेशेवर हैं

वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'कुली नं. 1' की सह-कलाकार सारा अली खान के बारे में बातें करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि अभिनेत्री सिर्फ 24 साल की हैं, लेकिन वह काफी पेशेवर हैं. इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा कि वे जब भी साथ में रहते हैं, पागल हो जाते हैं. निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड 2019 के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए वरुण ने कहा सारा बेहतरीन सह-कलाकार हैं.

वरुण धवन ने सारा अली खान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मेरी को-एक्ट्रेस पूरी तरह से पेशेवर हैं
वरुण धवन और सारा अली खान (Image Credit: Instagram)

अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी आगामी फिल्म 'कुली नं. 1' (Coolie No. 1) की सह-कलाकार सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बारे में बातें करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि अभिनेत्री सिर्फ 24 साल की हैं, लेकिन वह काफी पेशेवर हैं. इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा कि वे जब भी साथ में रहते हैं, पागल हो जाते हैं. निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड (Nickelodeon Kids' Choice Awards) 2019 के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए वरुण ने कहा सारा बेहतरीन सह-कलाकार हैं.

वह पूरी तरह से पेशेवर अभिनेत्री हैं और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करती हैं. मुझे वे लोग काफी पसंद आते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं और वह उन मेहनती लोगों में से एक है, जिनसे मैं अब तक मिला हूं. हम जब भी साथ होते हैं, पागल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ को हुआ दो करोड़ का नुक्सान

 

View this post on Instagram

 

Winter is not coming 🔥☃️❄️

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

'कुली नं. 1' का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन (David Dhawan) कर रहे हैं. यह फिल्म साल 1995 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा (Govinda) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) प्रमुख किरदार में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).