डेल स्टेन ने कहा- टेस्ट मैच में मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मौजूदा समय में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी ईकाई बताया है. स्टेन को भी आईपीएल 2020 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा है.
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मौजूदा समय में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी ईकाई बताया है. स्टेन को भी आईपीएल 2020 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा है. ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा कि मौजूदा समय में कौन सी गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है तो स्टेन ने भारतीय टीम के पक्ष में अपना मत दिया.
साथ ही उनसे जब सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्विंटन डी कॉक, अब्राहम डिविलियर्स और विराट कोहली का नाम लिया. स्टेन को नीलामी में पहले दो बार किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. लेकिन बाद में बेंगलोर ने उन्हें दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ अपने जोड़ा. उन्हें नंबवर में रिलीज कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें- IPL 2020: RCB के कोच माइक हेसन ने कहा- डेल स्टेन हमारी रणनीति के हिस्सा हैं
उन्होंने पिछले सीजन में बेंगलोर के लिए केवल दो ही मैच खेले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

