बीजेपी 14 जनवरी से पहले चाहती है संगठनात्मक चुनाव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्यों को जल्द से जल्द संगठनात्मक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि जहां पार्टी के चुनाव नहीं हुए हैं, उन सभी राज्यों में पार्टी प्रमुख चेहरे को प्रोजेक्ट करने में असमर्थ है. भाजपा का उद्देश्य 14 जनवरी तक संगठनात्मक चुनाव खत्म करना है, ताकि उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सके.