देश

दिल्ली: मकान में मिले पति-पत्नी के शव

द्वारका इलाके में शनिवार को दोपहर के वक्त एक मकान में महिला-पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव पति-पत्नी के बताए जा रहे हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

दिल्ली: मकान में मिले पति-पत्नी के शव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

द्वारका इलाके में शनिवार को दोपहर के वक्त एक मकान में महिला-पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव पति-पत्नी के बताए जा रहे हैं. इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. जिला पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "पति-पत्नी के नाम सुदेश और स्नेहा (46) हैं. दोनों के शव द्वारका के ढिचाऊं कलां इलाके में एक कमरे में मिले. पता चला है कि सुदेश पर करीब 13 लाख रुपये का कर्ज था. इसी के चलते वह तनाव में रहता था. उसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था."

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सुदेश और स्नेहा की शादी सन् 2002 में हुई थी. दोनों के शव मिलने से पहले की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था. गुस्से में सुदेश ने पहले पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, उसके बाद शायद फांसी लगाकर खुद को भी खत्म कर लिया.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद एनकाउंटरः तेलंगाना हाईकोर्ट का आदेश, चारों आरोपियों के शवों का दोबारा हो पोस्टमार्टम

घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दंपति के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा. बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी 8वीं कक्षा की छात्रा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).