बॉलीवुड

शाहरुख खान को तैयार होने में लगते हैं 5 घंटे: गौरी खान

सुपरस्टार शाहरुख खान कहीं जाने के लिए तैयार होने में पत्नी गौरी खान से भी कहीं ज्यादा समय लगाते हैं. यह बात खुद गौरी ने कही. यह जिक्र करते हुए कि शाहरुख का एक बड़ा कमरा सिर्फ वार्डरोब से भरा हुआ है, गौरी ने कहा, "मैं पांच मिनट लेती हूं और वह (एसआरके) पांच घंटे लेते हैं."

शाहरुख खान को तैयार होने में लगते हैं 5 घंटे: गौरी खान
शाहरुख खान (Image Credit: Facebook)

सुपरस्टार शाहरुख खान कहीं जाने के लिए तैयार होने में पत्नी गौरी खान से भी कहीं ज्यादा समय लगाते हैं. यह बात खुद गौरी ने कही. यह जिक्र करते हुए कि शाहरुख का एक बड़ा कमरा सिर्फ वार्डरोब से भरा हुआ है, गौरी ने कहा, "मैं पांच मिनट लेती हूं और वह (एसआरके) पांच घंटे लेते हैं."

इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, "मैं हर बार वही कपड़े पहनता हूं. मैं ब्लैक सूट पहनता हूं, इसलिए हर बार अलग-अलग तरह का ब्लैक सूट पहनना पड़ता है."

गौरी ने शाहरुख को लेकर यह खुलासा समाचार चैनल एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान किया. दोनों ही स्टार जोड़ी वोग एक्स नयका फैशन पावर लिस्ट इवेंट में थे, जहां उन्हें मोस्ट स्टाइलिश कपल ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).