अमिताभ अस्वस्थ, पुरस्कार समारोह में नहीं होंगे शामिल
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि वह अस्वस्थ (Unhealthy) हैं, जिसके चलते वह दिल्ली में 23 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे. पिछले कुछ समय से अस्वस्थ रहे अमिताभ ने ट्विटर के माध्यम से कहा, "बुखार से पीड़ित हूं. यात्रा नहीं कर सकता.
Amitabh Bachchan Health Update: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रविवार को बताया कि वह अस्वस्थ (Unhealthy) हैं, जिसके चलते वह दिल्ली में 23 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे. पिछले कुछ समय से अस्वस्थ रहे अमिताभ ने ट्विटर के माध्यम से कहा, "बुखार से पीड़ित हूं. यात्रा नहीं कर सकता. दिल्ली में कल (23 दिसंबर) होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगा."
कुछ हफ्ते पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अस्पताल में भर्ती रहे थे. खराब स्वास्थ के बावजूद वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से लगातार काम कर रहे हैं.
T 3584/5/6 -
Down with fever .. ! Not allowed to travel .. will not be able to attend National Award tomorrow in Delhi .. so unfortunate .. my regrets ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 22, 2019
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री से ले रहे हैं रिटायरमेंट? बिग बी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कह दी ऐसी बात
77 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने स्लोवाकिया में अपनी आने वाली फिल्म 'चहरे' की शूटिंग हाल में ही पूरी की है. यहां तक कि उन्होंने पिछले महीने गोवा (Goa) में हुए इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

