बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर एक्शन मोड में आई LJP, 119 सीटों पर कर सकती है दावा, बीजेपी और JDU की बढ़ा सकती है मुश्किल
जानकारी मिली है कि ये सभी सीटें ऐसी हैं, जहां जद-यू या भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई थी. पार्टी को लगता है कि इनमें से 54 सीटें ऐसी हैं, जिस पर पार्टी जीतने की स्थिति में है. जबकि 22 सीटें ऐसी हैं, जहां कांटे का मुकाबला हो सकता है. जिन 119 सीटों पर पार्टी की नजर है, उसके लिए उम्मीदवारों को चिह्न्ति करने का काम भी शुरू हो चुका है.