Central Railway: सेंट्रल रेलवे की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार रेल के जरिए कारों की ढुलाई शुरू
मध्य रेल ने नासिक क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देते हुए इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार कारों की लोडिंग शुरू की है. महिंद्रा की 100 कारों को उत्तर पूर्व रेलवे के लिए रवाना किया गया है.
मुंबई/इगतपुरी: मध्य रेल (Central Railway) ने अपने माल ढुलाई परिचालन (Freight Operations) को और अधिक प्रभावी बनाते हुए एक नई सफलता हासिल की है. 2 मई 2026 को नवनिर्मित इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक शुरू की गई. इस कदम से नासिक औद्योगिक क्षेत्र के वाहन निर्माताओं को परिवहन के लिए एक नया और सुगम केंद्र मिल गया है.
100 कारों के साथ पहली एनएमजी रेक रवाना
इगतपुरी गुड्स शेड से पहली लोडिंग के लिए प्रथम इंडेंट मेसर्स ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCOI) द्वारा दिया गया था. इस ऐतिहासिक शुरुआत के अवसर पर कुल 100 कारों को 25 एनएमजी (न्यू मॉडिफाइड गुड्स) वैगनों में लोड किया गया. यह भी पढ़े: Central Railway New AC Local Timings: सेंट्रल लाइन पर चलेगी 14 एसी लोकल ट्रेनें, कल्याण, बदलापुर, ठाणे के यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें टाईमटेबल
ये विशेष रूप से डिजाइन किए गए वैगन वाहनों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं. इस रेक को उत्तर पूर्व रेलवे के नौतनवा गुड्स टर्मिनल के लिए रवाना किया गया है, जिससे रेलवे को प्रति रेक लगभग 17.16 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है.
नासिक के उद्योगों को मिलेगा सीधा लाभ
लोड किए गए वाहन नासिक स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) संयंत्र के विभिन्न मॉडलों का मिश्रण हैं. इगतपुरी गुड्स शेड की उपलब्धता से नासिक के आसपास के निर्माताओं को अब पास में ही एक व्यवस्थित लोडिंग प्वाइंट मिल गया है. इससे न केवल परिवहन में लगने वाले समय (Lead Time) में कमी आएगी, बल्कि लॉजिस्टिक लागत भी काफी कम हो जाएगी.
पर्यावरण और सुगमता की दिशा में बड़ा कदम
सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है. ऑटोमोबाइल के परिवहन को सड़क से रेल की ओर स्थानांतरित करने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और राजमार्गों पर भीड़-भाड़ की समस्या भी कम होगी.
'गति शक्ति' के तहत माल ढुलाई का विस्तार
इगतपुरी गुड्स शेड को ऑटोमोबाइल लोडिंग के लिए अधिसूचित करना मध्य रेल के माल ढुलाई विविधीकरण (Freight Diversification) के प्रयासों का अहम हिस्सा है. मुंबई मंडल वर्तमान में "गति शक्ति" (Gati Shakti) दृष्टिकोण के अंतर्गत नए बाजारों और कमोडिटी की पहचान कर रहा है ताकि रेलवे की माल ढुलाई हिस्सेदारी को बढ़ाया जा सके और उद्योगों को एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक समाधान प्रदान किया जा सके
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2026 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

