Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 3:30 बजे से खेला जाएगा. लएसजी की टीम अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ जीतकर आ रही है और टीम के पास अब खोने को भी नहीं बचा है. लेकिन सीएसके के लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. इससे पबले जानते हैं कि चेपॉक की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Will MS Dhoni Play In CSK vs LSG IPL 2026 Match: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से क्या आया बड़ा अपडेट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को पांच मैच में जीत और इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 10 मैच खेले हैं. टीम तीन मुकाबले ही जीत पाई है और उसे सात मैचों में हार मिली है.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (CSK vs LSG Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल छह मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिली हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स को दो मैच में जीत मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. टाटा आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थी. उस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की थी.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (CSK vs LSG Records And Milestones)
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 5000 रन पूरे करने के लिए 42 रन की जरूरत है.
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज संजू सैमसन को 450 चौके पूरे करने के लिए 3 चौकों की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को 100 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिनर नूर अहमद को 50 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को 50 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श को 7000 रन पूरे करने के लिए 58 रन की दरकार है.
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 350 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन को 400 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की आवश्यकता है.
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज एडेन मार्करम को 1000 रन पूरे करने के लिए 27 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 300 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की दरकार है.
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव को 25 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY