क्रिकेट

सचिन तेंदलुकर और सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर हंसी मजाक में दिखे मशरूफ

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई में मशरूफ नजर आए. तेंदुलकर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह मेलबर्न के साउथबैंक पर 'धूप के मजे' लेते दिख रहे हैं.

सचिन तेंदलुकर और सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर हंसी मजाक में दिखे मशरूफ
सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: File Photo)

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई में मशरूफ नजर आए. तेंदुलकर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह मेलबर्न के साउथबैंक पर 'धूप के मजे' लेते दिख रहे हैं.

सचिन की इस पोस्ट पर उनके पूर्व सलामी जोड़ीदार और पूर्व कप्तान गांगुली ने कमेंट में लिखा, "किसी किसी की किस्मत अच्छी है.. छुट्टी मनाते रहो." इन दोनों के बीच चल रहे हंसी मजाक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब आनंद उठाया.

सचिन ने गांगुली के कमेंट का जवाब दिया और लिखा कि यह छुट्टी एक करोड़ जुटाने में मददगार रही. दरअसल तेंदुलकर बुशफायर क्रिकेट बैश में खेलने गए थे जिसका मकसद पैसे इकट्ठा कर आस्ट्रेलिया के जंगलो में लगी आग के पीड़ितों को मदद मुहैया करना था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2020 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).