बिहार में RJD- JDU के बीच पोस्टर वॉर: पटना में लगा लालू के खिलाफ 'ठग्स ऑफ बिहार' बताने वाला बैनर
पटना के मुख्य चौराहे पर बुधवार को एक कलरफुल पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लालू प्रसाद को गॉगल्स लगाए हीरो की तरह दिखाया गया है और पोस्टर पर लिखा है, "लारा फिल्म्स प्रजेंट्स, ठग्स ऑफ बिहार। पोस्टर के नीचे लिखा है -जरा याद करो वो कहानी पुरानी. पटना के डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर पर यह पोस्टर लगवाया गया है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.