देश

जेपी नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा- दिल्ली चुनाव परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली चुनाव से कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है. सभी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह और जुनून के साथ चुनाव लड़ा.

जेपी नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा- दिल्ली चुनाव परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं
बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली चुनाव से कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है. सभी कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह और जुनून के साथ चुनाव लड़ा. भाजपा अध्य्क्ष जे पी नड्डा ने ये बातें भाजपा के केंद्रीय दफ्तर में बुधबार शाम को बुलाई गई पार्टी महासचिवों की बैठक में कही.दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी संगठन मंत्रियों और महासचिवों की बैठक बुलाई थी.  भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई इस बैठक में संगठन मंत्री बी. एल. संतोष, सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह, शिवप्रकाश, वी. सतीश, भाजपा महासचिव सरोज पांडेय, राम माधव, मुरलीधर राव, भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह मौजूद थे.

बैठक में संगठनात्मक चुनावों और पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई. साथ ही, दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों और इसमें पार्टी को मिली पराजय की समीक्षा हुई. इस दौरान, सभी नेताओं ने माना कि पार्टी ने पूरी तैयारी से चुनाव लड़ा, अलबत्ता, चुनाव परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए. यह भी पढ़े: दिल्ली में बीजेपी की हार के बाद शिवसेना हुई आक्रामक, कहा- अहंकारियों को जनता ने सिखाया सबक

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संगठन मंत्रियों और महासचिवों के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि चुनावी परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने अपने सभी. कार्यकर्ताओं का चुनावों में समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया है और कहा है कि अनुकूल परिणाम न मिलने से हताश होने की आवश्यकता नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).