'बिग बॉस 13' के फिनाले में शामिल होंगे रोहित शेट्टी
विवादास्पद रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के फिनाले में शामिल होने के लिए फिल्मकार रोहित शेट्टी बिल्कुल तैयार हैं और सूत्रों के मुताबिक, वह गेम से शीर्ष प्रतिभागियों में से एक को बेदखल करते भी नजर आएंगे. कलर्स टीवी के इस शो में अब 'बिग बॉस' की ट्रॉफी के लिए मुकाबला असीम रियाज, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और रश्मि देसाई के बीच है.