देश

नीतीश कुमार के मंत्री मंगल पांडेय ने खोया आपा, समारोह स्थल पर जाने से रोकने पर पुलिस वाले को दी सस्पेंड कराने की धमकी, देखें वीडियो

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पुलिस वाले को निलंबित करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सीवान में एक अस्पताल के शिलान्यास समारोह का बताया जा रहा है,

नीतीश कुमार के मंत्री मंगल पांडेय ने खोया आपा, समारोह स्थल पर जाने से रोकने पर पुलिस वाले को दी सस्पेंड कराने की धमकी, देखें वीडियो
नीतीश कुमार (Photo Credits: PTI)

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पुलिस वाले को निलंबित करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सीवान में एक अस्पताल के शिलान्यास समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को एक पुलिसकर्मी पर गुस्सा करते देखा जा सकता है.वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मंगल पांडे समारोह स्थल पर जाने के लिए बढ़ रहे होते हैं तब पुलिस वाला उनको रोकता है.

इस बात से वह नाराज हो जाते हैं और रुक जाते हैं. मंगल पांडेय कहते हैं, "पागल है क्या? काहे ऐसे लोगों को खड़ा करते हैं आपलोग, जो मंत्री को नहीं पहचानता हो. प्रभारी मंत्री को रोक रहा है.इसको सस्पेंड करवाइए. यह भी पढ़: बिहार: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने खोया आपा, वादा याद दिलाने पर लोगों पर जमकर भड़के, देखें वीडियो

"उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान समेत राज्य सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे थे. इस कारण वहां पर सुरक्षा कड़ी थी। मंगल पांडेय बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).