टीवी

'बिग बॉस 13' के फिनाले में शामिल होंगे रोहित शेट्टी

विवादास्पद रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के फिनाले में शामिल होने के लिए फिल्मकार रोहित शेट्टी बिल्कुल तैयार हैं और सूत्रों के मुताबिक, वह गेम से शीर्ष प्रतिभागियों में से एक को बेदखल करते भी नजर आएंगे. कलर्स टीवी के इस शो में अब 'बिग बॉस' की ट्रॉफी के लिए मुकाबला असीम रियाज, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और रश्मि देसाई के बीच है.

'बिग बॉस 13' के फिनाले में शामिल होंगे रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: विवादास्पद रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के फिनाले में शामिल होने के लिए फिल्मकार रोहित शेट्टी बिल्कुल तैयार हैं और सूत्रों के मुताबिक, वह गेम से शीर्ष प्रतिभागियों में से एक को बेदखल करते भी नजर आएंगे. कलर्स टीवी के इस शो में अब 'बिग बॉस' की ट्रॉफी के लिए मुकाबला असीम रियाज, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और रश्मि देसाई के बीच है.

'बिग बॉस 13' की दौड़ से एक प्रतिभागी को शो से बाहर का रास्ता दिखाने के अलावा रोहित अपने आगामी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का प्रचार करते भी दिखेंगे. यह भी पढ़े: Video: ‘बिग बॉस 13’ के घर में फैशन शो, माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई का हॉट अंदाज देखकर कायल हुए लोग

फाइनल एपिसोड की बात करें, तो इसमें पूर्व प्रतिभागियों के साथ-साथ वर्तमान प्रतिभागी भी अपनी प्रस्तुति देते नजर आएंगे.  रश्मि और सिद्धार्थ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने 'अंग लगा दे' पर परफॉर्म करते दिखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).