बिगबॉस 13: शिल्पा शिंदे का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला को किया डेट
टेलीविजन अभिनेत्री व 'बिगबॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने दावा किया है कि वह अभिनेता और 'बिगबॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं
मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री व 'बिगबॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने दावा किया है कि वह अभिनेता और 'बिगबॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं. शिल्पा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से कहा, "हां, हमारा अफेयर रहा है और सिद्धार्थ शुक्ला काफी आक्रामक व्यक्ति हैं. वह काफी पोजेसिव इंसान हैं और उन्होंने मुझ पर कई बार हाथ उठाया है."
अभिनेत्री ने कहा कि शो में सबसे अधिक लोकप्रिय प्रतिभागी सिद्धार्थ को यह शो नहीं जीतना चाहिए. शिल्पा ने कहा, "मैं नहीं चाहती कि ऐसा हो. सिद्धार्थ जैसे एक इंसान को यह शो नहीं जीतना चाहिए. वह इस लायक नहीं हैं, इस खिताब के लायक नहीं हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

