रॉयल चैलेंजर्स के नए लोगो से खुश हैं कप्तान विराट कोहली
विराट कोहली ने कहा है कि वह अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नए लोगो से काफी खुश हैं. टीम ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया है, जिसमें सोने के रंग का शेर है.
विराट कोहली ने कहा है कि वह अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नए लोगो से काफी खुश हैं. टीम ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया है, जिसमें सोने के रंग का शेर है. लोगो के इर्द-गिर्द लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो रॉयल चैलेंजर्स का पारंपरिक रंग है.
कोहली ने ट्वीट किया, "लोगो का काम है कहना. आरसीबी का नया लोगो देखकर खुश हूं. यह हमारी बोल्ड छवि और चुनौतीपूर्ण भावना को दर्शाता है."
कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है. इस बार नए लोगो के साथ उसकी कोशिश होगी कि वह अपने खिताबी सूखे को खत्म क
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

