बुंदेलखंड: कोरोना संकट के बीच सुरत से 1205 प्रवासी मजदूरों को लेकर बांदा आई विशेष ट्रेन
गुजरात के सुरत में फंसे 1,205 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष ट्रेन गुरुवार सुबह बांदा आ गई है. रेलवे स्टेशन में ही थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद इन मजदूरों को सरकारी बसों से उनके गांव के नजदीकी आश्रय स्थल के लिए रवाना किया गया. चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आयुक्त (कमिश्नर) गौरव दयाल ने बताया कि गुजरात के सुरत महानगर में फंसे 1,205 प्रवासी मजदूरों के जत्थे को एक विशेष श्रमिक ट्रेन बुधवार को दोपहर बाद वहां से रवाना हुई थी, जो गुरुवार को सुबह पौने सात बजे बांदा रेलवे स्टेशन आ पाई है.