देश

बिहार: लालू प्रसाद यादव ने चुटीले अंदाज में नीतीश सरकार को घेरा

कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में बिहार में राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है. सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर बयानों के तीर लगातार छोड़ रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को अपने चुटीले अंदाज में बिहार सरकार को घेरा. लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बिहार में पिछले करीब 15 सालों से चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा है.

बिहार: लालू प्रसाद यादव ने चुटीले अंदाज में नीतीश सरकार को घेरा
लालू प्रसाद यादव (Photo Credits-IANS)

पटना. कोरोना संक्रमण के इस भयावह दौर में बिहार में राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है. सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर बयानों के तीर लगातार छोड़ रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को अपने चुटीले अंदाज में बिहार सरकार को घेरा. लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बिहार में पिछले करीब 15 सालों से चल रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा है.

लालू के ट्विटर हैंडल से गुरुवार को एक हिंदी सिनेमा के डॉयलाग की तर्ज पर ट्वीट कर लिखा गया, "15 साल से एनडीए बिहार को पीसिंग पीसिंग एंड पीसिंग, जनता क्राइंग क्राइंग एंड क्राइंग." यह भी पढ़े-लालू प्रसाद यादव ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- कल जनता आपको जवाब देगी

लालू प्रसाद यादव का ट्वीट-

चारा घोटाले के कई मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं। हालांकि उनके ट्विटर हैंडल से लगातार सत्तापक्ष पर निशाना साधा जा रहा है. राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).