बॉलीवुड

दिशा पटानी ने COVID-19 लॉकडाउन के बीच अपने फेवरेट बॉयज को किया वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

लॉकडाउन में अपने करीबियों संग न मिल पाने का गम सभी को है और लोग तकनीक का इस्तेमाल कर इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने भी कुछ ऐसा ही किया. इस स्क्रीनशॉट में अनिल कपूर को अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं.

दिशा पटानी ने COVID-19 लॉकडाउन के बीच अपने फेवरेट बॉयज को किया वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट
दिशा पटानी, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन में अपने करीबियों संग न मिल पाने का गम सभी को है और लोग तकनीक का इस्तेमाल कर इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) ने भी कुछ ऐसा ही किया. दिशा ने बुधवार को फिल्म 'मलंग' (Mangal) के अपने सह-कलाकारों संग वीडियो चैट कर कुछ बेहतर पल बिताया.

दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), अनिल कपूर, कुणाल खेमू संग वीडियो कॉल पर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "पॉजिटिव वाइव्स ओनली..अपने फेवरेट बॉयज के साथ क्वॉरंटाइन रियूनियन."

 

View this post on Instagram

 

Positive vibes only🌸 quarantine reunion with my favourite boys❤️🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

यह भी पढ़ें: Disha Patani Hot Photo: टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, बोल्ड फोटो शेयर कर उड़ाए होश

इस स्क्रीनशॉट में अनिल कपूर को अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. कुणाल भी दिशा की तरह मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और आदित्य चेहरे पर दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं. अपने ही इस पोज पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर ने कहा, "ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर." मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म फरवरी में आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).