देश

उत्तर प्रदेश: पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी.

उत्तर प्रदेश: पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मुलायम सिंह यादव (File Photo)

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी. उन्हें बुधवार को मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया. एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है. इस समय वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

उनका हाल जानने उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव ने युवाओं से अपील, कहा- गरीबों की आवाज बनकर सामने आए नौजवान

मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं. पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).