विशाखापट्टनम केमिकल यूनिट में गैस रिसाव से एक नाबालिग सहित 3 की मौत, 1000 से अधिक बीमार
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार तड़के एक केमिकल यूनिट में कथित गैस रिसाव के बाद एक नाबालिग सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए पुलिस, एंबुलेंस और फायर टेंडर्स को इलाके में भेजा गया है. रिसाव को रोकने के प्रयास चल रहे हैं.
विशाखापट्टनम, 7 मई: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में गुरुवार तड़के एक केमिकल यूनिट में कथित गैस रिसाव के बाद एक नाबालिग सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत के बाद लगभग 200 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी (Y. S. Jaganmohan Reddy) स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. जिला प्रशासन को तत्काल कदम उठाने और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अस्पताल का दौरा भी करेंगे. विशाखापट्टनम के आर.आर वेंकटपुरम गांव में एक रासायनिक कारखाने में संदिग्ध गैस रिसाव के बाद आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई.
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज होने से एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हुई है। pic.twitter.com/LyY21LxhHN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2020
यह भी पढ़ें: विशाखापट्टनम के रसायन संयंत्र से गैस का रिसाव, दो की मौत, 70 अस्पताल में भर्ती
खबरों के अनुसार, तीन किलोमीटर के दायरे में पास के पांच गांवों में एक हजार से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इस दौरान कई लोग जमीन पर बेहोश पड़े दिखे हैं. राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए पुलिस, एंबुलेंस और फायर टेंडर्स को इलाके में भेजा गया है. रिसाव को रोकने के प्रयास चल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

