कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेतावनी दी- हर किसी को देशद्रोही कहना खतरनाक चलन
उन्होंने एक बयान में कहा- किसी पर भी - चाहे वह विपक्षी दल हों, नागरिक समाज समूह, कार्यकर्ता, गैर सरकारी संगठन, न्यायपालिका, मीडिया और आम नागरिक हों, उन्हें 'देशद्रोही' के रूप में ब्रांडिंग करने की संस्कृति खतरनाक प्रवृत्ति है, जो हमारे लोकतंत्र को खत्म कर देगी और हमारे संविधान को नष्ट कर देगी.