Bribery Case: CBI ने रिश्वत मामले में दिल्ली पुलिस के SSI को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महिला से 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महिला से 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने रिश्वत मांगने के लिए 10 केजी सूजी कोडवर्ड का इस्तेमाल किया था. यह भी पढ़ें: Hit and Run Incident: कीर्ति नगर इलाके में दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी की मौत
एक सूत्र ने बताया कि एएसआई रूपेश ने एनडीपीएस से जुड़े एक मामले में महिला की मदद करने का आश्वासन देते हुए उससे 30 लाख रुपये की मांग की थी. उसे 30 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है. सूत्र ने कहा, एएसआई बाकी के 18 लाख रुपये देने के लिए महिला पर दबाव डाल रहा था. इसके बाद महिला ने सीबीआई से शिकायत की.
महिला ने बताया कि आरोपी एक बिचौलिए के जरिये रिश्वत मांग रहा था. सीबीआई ने प्राथमिक जांच में पाया कि आरोप सही हैं.
सूत्र ने कहा, हमें पता चला कि आरोपी तत्काल 10 लाख रुपये मांग रहा है. इसके लिए वह कोर्डवर्ड 10 केजी सूजी ले आए का इस्तेमाल कर रहा था. सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर एएसआई को गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

