WhatsApp New Feature: कंपनी अब 'अकाउंट प्रोटेक्ट' फीचर का उपयोग कर दोबारा जांच करेगा कि क्या यह वास्तव में आप ही हैं
मेटा-स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने प्लेटफॉर्म पर नए सुरक्षा फीचर्स की घोषणा की है, जिसमें खाता सुरक्षा, डिवाइस वेरिफिकेशन और ऑटोमेटिक सुरक्षा कोड शामिल है, जिसे कंपनी आने वाले महीनों में जोड़ेगी.