IND-W vs PAK-W, T20 World Cup 2026 Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Match Date And Time Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कल यानी 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के हाथों में होगी. दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan 1st ODI Match Live Score Update: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांचक रहा है. महिला टी-20 विश्व कप में भी दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम भी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. भारत ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है. महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें भारत ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच जीत सका है.

भारत की टीम को स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना शानदार फॉर्म में हैं और टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी में नशरा संधू पाकिस्तान की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगी.

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND-W vs PAK-W T20 World Cup 2026 Match Date And Venue)

भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का मुकाबला कल यानी 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा.

भारत में भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND-W vs PAK-W T20 World Cup 2026 Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. फैंस टीवी पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं.

भारत में भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND-W vs PAK-W T20 World Cup 2026 Match Live Streaming In India)

भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ऐसा रहेगा मौसम (Birmingham Weather Update)

एक्यूवेदर के अनुसार, 14 जून को बर्मिंघम का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश होने की 30 प्रतिशत संभावना है. पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं. ऐसे में मौसम मैच में हल्का खलल डाल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND-W vs PAK-W Match Key Players To Watch Out)

भारत के लिए हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा अहम भूमिका निभा सकती हैं. पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना, मुनीबा अली और आलिया रियाज बड़ी पारियां खेल सकती हैं. गेंदबाजी में नशरा संधू और सादिया इकबाल मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs PAK-W Playing Prediction)

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, साइरा जबीन, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, रमीन शमीम, नशरा संधू, सादिया इकबाल, टूबा हसन और तास्मिया रुबाब.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.