Corona Cases in India: कोरोना की बढ़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 27 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में कोविड-19 से 27 लोगों की मौत हुई है, जो छह महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मौतें हैं. पिछली बार एक दिन में सबसे अधिक 20 मौतें 15 अक्टूबर, 2022 को हुई थीं. देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,31,091 हो गई है.