देश

Army Land Scam Case: ईडी कोर्ट ने सात आरोपियों को चार दिनों की रिमांड पर भेजा

रांची में सेना की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच डालने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को शनिवार को ईडी कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया। ईडी की ओर से पांच दिनों की रिमांड की मांग की गयी थी.

Army Land Scam Case: ईडी कोर्ट ने सात आरोपियों को चार दिनों की रिमांड पर भेजा
प्रतिकात्मक तस्वीर Photo Credit Files)

रांची, 15 अप्रैल: रांची में सेना की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच डालने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को शनिवार को ईडी कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया. ईडी की ओर से पांच दिनों की रिमांड की मांग की गयी थी. रिमांड की अवधि रविवार से शुरू होगी. जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 14 अप्रैल को जेल भेजा गया था. कोर्ट ने ईडी की ओर से दायर रिमांड पीटिशन पर शनिवार को सुनवाई की. सेना के कब्जेवाली जमीन के हेराफेरी के आरोप में ईडी ने प्रदीप बागची समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था. यह भी पढ़ें: Jharkhand: धान बेचकर बकाया भुगतान के लिए तरस रहे झारखंड के 31 हजार किसान

गिरफ्तार लोगों में बड़गाईं के सीआई भानुप्रताप के अलावा जमीन कारोबारी अफसर अली, तलहा खान, फैयाज खान, सद्दाम हुसैन और इम्तियाज अहमद के नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि गुरुवार को सरकारी जमीन की हेराफेरी में महत्वपूण भूमिका निभाने के आरोप में रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं के सीओ मनोज कुमार, सीआई भानुप्रताप और अमीन सुजीत कुमार सहित जमीन करोबार से जुड़े 18 लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी ने सेना की जमीन में हेराफेरी करनेवाले चंदन बागची के आसनसोल स्थित ठिकाने पर छापा मारा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).