विदेश में फंसे 572 भारतीय मुंबई पहुंचे, पृथक-वास में भेजा गया
अधिकारी ने कहा कि इन यात्रियों में से जो लोग मुंबई के हैं, उन्हें हवाईअड्डे के पास स्थित होटलों में अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रखा गया जबकि अन्य शहरों के यात्रियों को उनके स्थानों पर ले जाया गया। अब इन यात्रियों को भी उनके आसपास के होटलों में पृथक-वास में रहना होगा।