एजेंसी न्यूज

एसईआर ने लोको पायलटों से रेल की पटरियों पर चल रहे प्रवासी मजदूरों पर ध्यान देने को कहा

एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि रविवार सुबह ओडिशा के सोरो और मार्कोना के बीच एक क्रॉसिंग पर प्रवासी मजदूरों के समूहों को खड़गपुर की ओर जाते हुए देखा गया।

एसईआर ने लोको पायलटों से रेल की पटरियों पर चल रहे प्रवासी मजदूरों पर ध्यान देने को कहा
जमात

कोलकाता, 10 मई दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने लोको पायलटों और अन्य कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक के किनारे चलने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए चौकसी बरतने के लिए कहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि रविवार सुबह ओडिशा के सोरो और मार्कोना के बीच एक क्रॉसिंग पर प्रवासी मजदूरों के समूहों को खड़गपुर की ओर जाते हुए देखा गया।

शनिवार को 14 प्रवासी श्रमिकों का एक समूह बेल्दा की ओर रेलवे पटरियों पर चल रहा था। जलेश्वर और लखननाथ रोड के बीच इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने उनका पता लगाकर उन्हें निकटतम क्रॉसिंग गेट पर सुरक्षित पहुंचाया।

खड़गपुर की ओर जाते हुए 26 लोगों के एक समूह को भी आरपीएफ कर्मचारी हल्दीपाड़ा स्टेशन ले गए।

उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में इस तरह की गतिविधियों की रिपोर्ट मिल रही है वहां पटरी खाली होने तक ट्रेन संचालन रोक दिया जा रहा है।

घोष ने कहा कि कर्मचारियों को इस तरह की गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने परामर्श जारी किया गया है। और सतर्कता बरतते हुए पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोको पायलटों को सलाह दी गई है कि वे पटरियों पर लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखें और बार-बार हॉर्न बजाएं। साथ ही जब भी जरुरत हो आवश्यक कार्रवाई करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).