केंद्रीय मंत्री ने पटनायक से पृथकवास केंद्रों के पास चौबीस घंटे सुरक्षा देने का अनुरोध किया
उल्लेखनीय है कि गंजम के एक स्कूल को पृथवास केंद्र में तब्दील कर उसमें गुजरात के सूरत से आए प्रवासियों को रखा गया था लेकिन तीन मई को उनमें से कुछ प्रवासी भाग गए थे।
भुवनेश्वर, 10 मई ओडिशा के पृथकवास केंद्रों से प्रवासियों के भागने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने राज्य में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए बने पृथकवास केंद्रों के आसपास 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है ताकि वहां से लोग भागकर दूसरों को संक्रमित नहीं करें।
उल्लेखनीय है कि गंजम के एक स्कूल को पृथवास केंद्र में तब्दील कर उसमें गुजरात के सूरत से आए प्रवासियों को रखा गया था लेकिन तीन मई को उनमें से कुछ प्रवासी भाग गए थे।
ओडिशा से ही लोकसभा सदस्य सारंगी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ इससे राज्य सरकार की प्रबंधन योजना की खामी का पता चलता है।’’
उन्होंने मुख्यमंत्री से पृथकवास केंद्रों की पुख्ता सुरक्षा और प्रत्येक केंद्र पर कम से कम तीन सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आह्वान किया।
सारंगी ने कहा कि सुरक्षा के लिए नजदीकी गांव के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जो आठ घंटे की ड्यूटी करे।
पत्र में केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपाल राज्यमंत्री ने कहा कि पृथक केंद्रों में रखे गए प्रवासियों के लिए बिस्तर, भोजन, शौचालय, सफाई और व्यक्तिगत जरूरतों का ख्याल रखा गया लेकिन सुरक्षा के पहलु को नजरअंदाज किया गया जिसका नतीजा हुआ कि कई लोग नियमों का उल्लंघन कर वहां से भाग गए और दूसरों को संक्रमित किया।
सारंगी के इस पत्र की प्रति को रविवार को मीडिया के लिए जारी किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

