ईरान ने कहा, कोरोना वायरस के मद्देनजर अमेरिका के साथ कैदियों की अदला-बदली को तैयार
रबेई ने कहा, ‘‘हालांकि अमेरिका ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।’’
एक ईरानी समाचार वेबसाइट ‘खबरऑलाइन.आईआर’ ने कैबिनेट प्रवक्ता अली रबेई के हवाले से कहा कि सभी कैदियों के बारे में ‘‘बिना शर्त चर्चा करने की इच्छा है।’’
रबेई ने कहा, ‘‘हालांकि अमेरिका ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि चूंकि कोविड-19 बीमारी से अमेरिकी जेलों में ईरानी नागरिकों के जीवन को खतरा है, अमेरिकी सरकार अंतत: राजनीति पर जीवन को तरजीह देगी।’’
रबेई ने कहा कि ईरान अमेरिकी सरकार को ईरानी कैदियों के स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार मानता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका स्थिति को एक अंत तक लाने को लेकर अधिक इच्छुक है।’’
रबेई ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन ईरानी मीडिया ने हाल के महीनों में कहा है कि 60 वर्षीय प्रोफेसर सिरौस असगरी सहित कई ईरानी अमेरिका की हिरासत में हैं।
गत सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि वे ईरान में बंद एक पूर्व नौसेना कर्मी की रिहाई के प्रयास में प्रगति कर रहे हैं।
हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के उस दावे पर कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है कि अमेरिकी जेलों में बंद ईरानी मूल के अमेरिकी अधिकारियों को अदला-बदली के तहत वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
अमेरिका के कार्यवाहक उप गृह मंत्री केन कुसिनेली ने बुधवार को कहा था कि ईरान में बंद अमेरिकी माइकल व्हाइट और अमेरिका में बंद ईरानी कैदी असगरी के मामले कभी भी आपस में नहीं जुड़े रहे हैं।
एपी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

