राकांपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए शिंदे, मितकारी को उम्मीदवार घोषित किया
मितकारी राकांपा के प्रदेश महासचिव हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी।
मुंबई, 10 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए शशिकांत शिंदे और अमोल मितकारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।
मितकारी राकांपा के प्रदेश महासचिव हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी।
वर्ष 2019 में कोरेगांव विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले शिंदे को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। शिंदे नवी मुंबई नगर निगम के इस वर्ष अथवा अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव के प्रभारी भी हैं।
राज्य में विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव होने हैं। भाजपा ने चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने दो-दो उम्मीदवार घोषित किए हैं।
एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, '' महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा और छोटे दल शामिल हैं और इनके पास 171 विधायक का समर्थन है। चुनाव गणित के मुताबिक, हर उम्मीदवार को विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए 29 वोट की आवश्यकता है। जीत के लिए इन्हें तीन और वोटों की जरूरत होगी।''
एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, '' करीब चार निर्दलीय विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का समर्थन कर सकते हैं। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का विचार इनका समर्थन हासिल करना है।''
इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस पहले ही दिन से दो सीट पर लड़ना चाहती है। हम अपने दोनों उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैठकें कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

