हीरो मोटोकॉर्प ने 1,500 टच प्वायंट पर खुदरा परिचालन शुरू किया
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा, इन ग्राहक टच प्वायंट को फिर से खोलने के बाद से मोटरसाइकिल और स्कूटर की लगभग 10,000 इकाइयां बेची जा चुकी हैं।
नयी दिल्ली, 10 मई देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने रविवार को कहा कि उसने देश भर में अधिकृत डीलरशिप सहित 1,500 टच प्वायंट पर परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा, इन ग्राहक टच प्वायंट को फिर से खोलने के बाद से मोटरसाइकिल और स्कूटर की लगभग 10,000 इकाइयां बेची जा चुकी हैं।
उसने कहा, "कंपनी ने अधिकृत डीलरशिप और सेवा केंद्रों सहित 1,500 से अधिक ग्राहक टच प्वायंट को पुन: खोलने के साथ अपना खुदरा परिचालन पुन: शुरू किया है।"
कंपनी ने कहा कि ये आउटलेट एसकी कुल घरेलू खुदरा बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान करते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के बिक्री नेटवर्क में देश भर में 6,000 से अधिक टच प्वायंट, लगभग 1,000 डीलर, सर्विस सेंटर आदि शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि उसने 7 मई से अपने विनिर्माण संयंत्रों से वाहनों की आपूर्ति शुरू कर दी है।
कंपनी ने हरियाणा के धारूहेड़ा और गुड़गांव तथा उत्तराखंड के हरिद्वार में 4 मई को अपने तीन विनिर्माण संयंत्रों को फिर से खोल दिया था।
कोरोना वायरस महामारी के कारण हीरो मोटोकॉर्प के सभी विनिर्माण संयंत्र 22 मार्च से बंद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

