एजेंसी न्यूज

फरो आइलैंड्स में फुटबाल की वापसी

शनिवार को हुए पांच मैचों में से अंतिम मुकाबले में तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन विकिंगुर को एबी ने गोल रहित ड्रा पर रोका।

फरो आइलैंड्स में फुटबाल की वापसी

फरो आइलैंड्स की शीर्ष फुटबाल लीग दो महीने पहले शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण विलंब के बाद 2020 सत्र इस सप्ताहांत ही शुरू हो पाया।

शनिवार को हुए पांच मैचों में से अंतिम मुकाबले में तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन विकिंगुर को एबी ने गोल रहित ड्रा पर रोका।

फरो की राष्ट्रीय टीम के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विकिंगुर के कप्तान अतली ग्रेगरसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मैदान पर जितना जल्दी संभव हो समर्थकों की वापसी हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रशंसकों के लिए खेलते हैं, बिना दर्शकों के मैच खेलना काफी मुश्किल है।’’

ग्रेगरसन ने कहा, ‘‘थोड़े से भाग्य के साथ यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी और हमारे प्रशंसक फिर वापस लौट आएंगे।’’

सामान्य दिनों में 52000 जनसंख्या वाले इस आइलैंड के लगभग 10 प्रतिशत लोग क्षेत्र के सबसे बड़े स्टेडियम में पहुंचते थे। यह आइसलैंड और स्काटलैंड के बीच स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).