योनो के जरिये नहीं दिये जा रहे हैं आपात ऋण: एसबीआई
कुछ खबरों में कहा गया है कि एसबीआई 45 मिनट के भीतर पांच लाख रुपये तक के आपातकालीन ऋण की पेशकश कर रहा है। खबरों में कहा गया है कि यह ऋण 10.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाएगा और ईएमआई (किस्तें) छह महीने की अवधि के बाद शुरू होगी।
मुंबई, 10 मई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह अपने योनो प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को किसी तरह का आपातकालीन ऋण नहीं दे रहा है।
कुछ खबरों में कहा गया है कि एसबीआई 45 मिनट के भीतर पांच लाख रुपये तक के आपातकालीन ऋण की पेशकश कर रहा है। खबरों में कहा गया है कि यह ऋण 10.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाएगा और ईएमआई (किस्तें) छह महीने की अवधि के बाद शुरू होगी।
बैंक ने कहा, ''योनो के माध्यम से एसबीआई इमरजेंसी लोन स्कीम के बारे में व्यापक रूप से खबरें चल रही हैं। हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि एसबीआई इस तरह का कोई ऋण नहीं दे रहा है। हम अपने ग्राहकों से भी इन अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह करते हैं।''
हालांकि, एसबीआई ने कहा कि वह अपने उन वेतनभोगी ग्राहकों को राहत देने के लिये योनो के माध्यम से एक पूर्व-अनुमोदित व्यक्तिगत ऋण की पेशकश शुरू करने की प्रक्रिया में है, जो कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के कारण नकदी की कमी की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
योनो यानी 'यू ओनली नीड वन', एसबीआई का एक डिजिटल सेवा मंच है। इसके जरिये एसबीआई अपने ग्राहकों को बैंकिंग, खरीदारी, जीवन शैली और निवेश की जरूरतों के लिये एक ही जगह समाधान प्रदान करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

