बुमराह ने अभी तक काउंटी क्रिकेट नहीं खेला है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शीर्ष गेंदबाजों में से एक है। आईपीएल का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त होता है।
यह प्रस्ताव तब आया है, जब पिछले सप्ताह केंद्र ने विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तरी 24 परगना जिले में पेट्रापोल के माध्यम से माल की आवाजाही रोकने पर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की थी।
सभी ने अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हुए अपने जीवन में उनकी अहमियत बताते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की और उन्हें धन्यवाद कहा।
सरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडॉउन लागू किया था और उसे दो बार बढ़ाया। इस दौरान बैंकों ने सोशल मीडिया का रचनात्मक इस्तेमाल किया है।
ताजी बीयर बनाने वाली कंपनियों के संगठन ऑल इंडिया ब्रेवर्स एसोसियेशन (एआईबीए) ने इसके लिये फ्लिपकार्ट, अमेजन और ग्रोफर्स जैसी ई-वाणिज्य कंपनियों तथा जोमैटो व स्विगी जैसी खाद्य पदार्थ डिलिवरी कंपनियों को विशेष लाइसेंस देने का सुझाव दिया है। संगठन ने कहा कि ये कंपनियां ऑनलाइन ऑर्डर ले सकती हैं और लाइसेंस प्राप्त खुदरा तथा थोक शराब विक्रेताओं के जरिये मांग को पूरा कर सकती हैं।
पूर्व न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिख कर कहा है कि केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए युवक का पांच मई को आधी रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "20 जनपदों में तबलीगी जमात के 2,931 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 2,670 को पृथक-वास में भेजा गया है।"
ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) ऐसे विवादों का एक समयबद्ध और बाजार से जुड़ा समाधान मसौदा मुहैया कराती है। एनसीएलटी दिवाला समाधान योजनाओं को मंजूरी देता है।
गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने शनिवार मध्यरात्रि तक विभिन्न राज्यों से चलने वाली श्रमिक ट्रेनों से संबंधित आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि इनमें से लगभग 46 प्रतिशत ट्रेनें गुजरात से चली हैं, जो एक राज्य के लिए सर्वाधिक है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जबकि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।
सूत्रों ने कहा कि 88 वर्षीय खत्री मध्य मुंबई क्षेत्र की नवजीवन सोसायटी में रहता था और कुछ दिनों से बीमार था। उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली।
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नये तानाशाही आदेश एवं खट्टर सरकार द्वारा लायी गई योजना के तहत वे अब चाहते हैं कि पहचान किये गए आठ अलग- अलग प्रखंडों और कुल 19 प्रखंडों के किसान धान की खेती नहीं करें और यदि वे तब भी फसल उगाना जारी रखते हैं तो धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से इनकार करके उन्हें दंडित किया जाए।’’
अपने शानदार करियर में गैंडस्लैम (पुरूष युगल और मिश्रित युगल) के 18 खिताब जीतने वाले पेस ने ट्विटर पर लाइव वीडियो सत्र में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते है कि प्रशंसक उन्हें बताये कि उन्हें 2021 में खेलना जारी रखना चाहिए।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण सभी राजकीय अस्पतालों के ओपीडी को बंद कर दिया गया था।
कोविड-19 से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आने के आरोपों के बाद दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है।
इस विमान में 323 छात्रों, पर्यटकों और भारतीय पासपोर्ट धारकों के अलावा 37 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति का शव भी है जिसने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी।
ग्यावली ने उत्तराखंड में धारचुला से लिपुलेख दर्रे को जोड़ने वाली एक सड़क को लेकर नेपाल की ओर से आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद यह बात कही है।
उन्होंने कहा कि 287 ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं जबकि 79 ट्रेन अभी रास्ते में हैं।
अंबाला समेत हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में रविवार सुबह भारी बारिश हुई।